Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बड़े दिन पर पार्क स्ट्रीट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 1500 पुलिसकर्मी तैनात

पार्क स्ट्रीट के साथ-साथ मैदान और धर्मतला इलाके में भी लोगों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। इस माैके पर सुरक्षा काे सुनिश्चित करने के लिए करीब 1500 पुलिसकर्मी सड़कों पर तैनात रहेंगे।

24 Dec 2025

बड़े दिन पर पार्क स्ट्रीट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 1500 पुलिसकर्मी तैनात

कोलकाता। बड़े दिन के मौके पर पार्क स्ट्रीट पूरी तरह रोशनी से सज चुकी है और क्रिसमस पर्व को देखते हुए यहां भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। पार्क स्ट्रीट के साथ-साथ मैदान और धर्मतला इलाके में भी लोगों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। इस माैके पर सुरक्षा काे सुनिश्चित करने के लिए करीब 1500 पुलिसकर्मी सड़कों पर तैनात रहेंगे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में बांग्लादेश में जारी अस्थिर हालात और कुछ महीने पहले दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना को देखते हुए इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। इसी कारण पार्क स्ट्रीट इलाके को सुरक्षा घेरे में लिया गया है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

हर साल की तरह इस बार भी बड़े दिन पर पार्क स्ट्रीट में भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं। रोशनी सज्जा और एलन पार्क में होने वाले कार्यक्रमों को देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ती है। इसे देखते हुए डिप्टी कमिश्नर, असिस्टेंट कमिश्नर और इंस्पेक्टर स्तर के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे। वर्दीधारी पुलिस के अलावा सादे कपड़ों में पुलिस, विशेष शाखा और महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है।

भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए विशेष यातायात और पैदल चलने की व्यवस्था लागू की गई है। पार्क स्ट्रीट में पैदल घूमने वाले लोग एक दिशा से प्रवेश करेंगे और एलन पार्क तक पहुंचने के बाद दूसरी दिशा से बाहर निकलेंगे। उसी रास्ते से लौटने की अनुमति नहीं होगी, ताकि भीड़ एक जगह जमा न हो। अचानक भीड़ बढ़ने या किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस लगातार निगरानी करेगी।

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए वॉच टावर लगाए गए हैं और ड्रोन के जरिए ऊपर से निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही क्विक रिस्पॉन्स टीम और एंबुलेंस भी तैनात रहेंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। पुलिस का कहना है कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और बड़े दिन का जश्न शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बड़े दिन पर पार्क स्ट्रीट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 1500 प
पार्क स्ट्रीट के साथ-साथ मैदान और धर्मतला इलाके में भी लोगों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। इस माैके





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News